फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों के न आने से पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली के अधिकतर होटल सूने, पांच से सात फीसदी रह गई ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन


कारोबारियों को अब सितंबर से आस, आएंगे सैलानी तो निखरेगा कारोबार
......
पर्यटकों के न आने से पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन केे लिए प्रसिद्ध कुल्लू-मनाली की वादियों में सन्नाटा पसरा है। मुश्किल से बाजार के होटलों में ही पांच से सात फीसदी तक आक्यूपेंसी है। ग्रामीण इलाकों के होटल और होमस्टे बंद चल रहे हैं। मनाली में भी वही पर्यटक है जो लेह की तरफ जा रहा है। जलोड़ी दर्रा से लेकर तीर्थन, मणिकर्ण, मनाली, अटल टनल रोहतांग और लाहौल के पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं।
अब पर्यटन कारोबारियों को बरसात छंटने के बाद सितंबर में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। जिले में जुलाई शुरू होते ही पर्यटन कारोबार कम होना शुरू हो गया था। अगस्त आते ही आक्यूपेंसी पांच से दस फीसदी तक पहुंच गई। इसका असर यह हुआ कि मनाली मालरोड और इसके आसपास के होटलों में पांच से सात फीसदी कमरे बुक हो रहे हैं। अन्य जगहों में होटल और होमस्टे लगभग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में सोझा से लेकर सोलंगनाला तक करीब 3,000 होटल, होमस्टे और रिजार्ट हैं। इसके साथ मनाली की टैक्सी यूनियन की हजारों टैक्सियां यूनियन की पार्किंग में खड़ी हैं। हालत यह है कि टैक्सी संचालक ऋण की किस्तों को भी नहीं चुका पा रहे हैं। आजकल मनाली में 100 से 120 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। मणिकर्ण और बंजार घाटी में इक्का-दुक्का पर्यटन वाहकों का प्रवेश हो रहा है।

...
मनाली के 80 फीसदी होटल खाली
मनाली में वही पर्यटक आ रहा जो लेह की तरफ जा रहा है। मनाली में 80 फीसदी होटल-होम स्टे खाली चल रहे हैं। बरसात को लेकर सोशल मीडिया में गलत प्रचार के कारण पर्यटकों ने 15 जुलाई के बाद आना बंद कर दिया। पूरा अगस्त कारोबार ठप रहा। इससे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है।
-मुकेश ठाकुर, अध्यक्ष, मनाली होटल एसोसिएशन
...
पर्यटकों के बिना बंजार की तीर्थन, जिभी और सोझा घाटी सुनसान पड़ी है। रुटीन का पर्यटक भी नहीं पहुंच रहा है। पांच फीसदी से भी कम ऑक्यूपेंसी चल रही है। पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा, सोझा, रघुपुरगढ़ और सरयोलसर में सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन

-राजेंद्र प्रकाश अध्यक्ष, सोझा टूरिज्म डेवलेपमेंट एसोसिएशन
...
मनाली में टैक्सी कारोबारियों का कारोबार अगस्त में पूरी तरह से ठप रहा। पर्यटकों के नहीं होने से टैक्सियां खड़ी हैं। कई लग्जरी टैक्सियों की किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है। मनाली यूनियन में करीब 2700 टैक्सियां है।
-पूर्ण चंद, अध्यक्ष, हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें