फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में घर बैठे ही ले सकेंगे सिड्डू, चाउमीन का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश भर में कोरोना कर्फ्यू के बीच दुकानें बंद रहने से होटल, ढाबे और चाइनिज फूड की दुकानें चलाने वालों पर असर पड़ा है। बाजार में अधिकतर दुकानें बंद हैं। कर्फ्यू के चलते लोग भी बाजार में नहीं निकल पा रहे हैं। कुल्लू में फास्ट फूड के दुकानदारों ने सिड्डू, मोमो आदि की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके तहत ग्राहकों को ऑर्डर पर घर में कर्फ्यू के बीच ही सिड्डू, मोमो, चाऊमीन आदि परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

कुल्लू शहर में टिकराबावड़ी से लेकर रामशिला तक ग्राहकों के ऑर्डर लिए जाएंगे। सरवरी में कुशाल फास्ट फूड कैफे ने इसकी शुरूआत की है। ऑर्डर पर ग्राहकों को आटे वाले मोमो 80 रुपये, फ्राइड मोमो 100 रुपये, आटा ग्रेबी मोमो 120 रुपये प्रति प्लेट घर में ही पहुंचा दी जाएगी। पारंपरिक सिड्डू 40 रुपये प्रति पीस लिया जाएगा। कोरोना के बीच इस तरह की सेवा शुरू होने से ग्राहकों को फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि कुछ होटलों, फास्ट फूड संचालकों ने भी इस तरह की पहल शुरू कर दी है। सरवरी में गृह कुल्ज फास्ड फूड के संचालक कुशाल सेन ने कहा कि कोरोना के चलते ग्राहकों का जायका फीका न हो, इसके लिए होम डिलीवरी शुरू कर दी है। ग्राहकों को ऑर्डर के अनुसार डिलीवरी दी जाएगी। इस दौरान कोरोना नियमों का भी बखूबी पालन किया जाएगा। कहा कि शुक्रवार से शुरू हुई सेवा के तहत पहले दिन भी कई आर्डर आए थे। लोग सिड्डू की अधिक डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें