कुल्लू। जिले के बाह्य सराज के देवता कुंईरी महादेव के देवालय झरौणू में श्रीमद्भागवत महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है। श्रीमद्भागवत महायज्ञ कमेटी के मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि देवता के मंदिर झरौणू में तीन गढ़ और सात हारियान क्षेत्र के लोगो की आम बैठक कारदार इंद्र सिंह ठाकुर और मंगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भागवत के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि देवता के देवालय झरौणू में 26 मई से श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए देवता अपने कुंईरी मंदिर से 23 मई को अपने लाव लश्कर सहित मूल स्थान झरौणू के लिए प्रस्थान करेंगे। 24 मई को देवता झरौणू में विश्राम करेंगे और 25 मई काे ध्वजारोहण किया जाएगा। 26 मई को प्रात: जलयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। संवाद