कुल्लू। हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ढालपुर मैदान में होगा। समारोह की अध्यक्षता विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। हिमाचल दिवस समारोह में हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनसीसी तथा रेडक्रॉस की टुकड़ियों की ओर से आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने समारोह की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले तथा प्रेरणादायक व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद