फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवांशी और आयुष ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय उच्च विद्यालय रायसन में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान हासिल किए और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवांशी और आयुष ने प्रथम स्थान हासिल किया। एक्टिविटी कॉर्नर के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सुगम ने प्रथम, जबकि वरिष्ठ वर्ग में परमवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग के एक्टिविटी कॉर्नर में गौरिक शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ वर्ग में योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा, ज्ञान, टीम भावना और मेहनत का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें