फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिव मंदिर

Mon, 21 Jul 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में सावन मास के दौरान बाबा के दर्शन के लिए भूतनाथ मदिंर में लगी घटी को बजाने के लिए बच्च
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

पूजा-आराधना कर लिया महादेव का आशीर्वाद


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सावन माह के पहले सोमवार को बिजली महादेव, भूतनाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिर ...बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दरबार में जाकर शीश नवाया।
सोमवार को हल्की बारिश के बीच भी श्रद्धालु बिजली महादेव में दर्शनों को पहुंचे। सियाली महादेव, धार्मिक स्थल मणिकर्ण, शिव मंदिर बजौरा में भी श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली महादेव में दर्शनों कमे लिए आए श्रद्धालु विवेक ठाकुर, अमित शर्मा और नितिन ने कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने और शिव पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। श्रावण मास में ही देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी। बिजली महादेव में सावन के महीने में वे हर साल दर्शन करने आते हैं। दूसरी ओर, बिजली महादेव में देव आदेश के चलते इस बार शोर-शराबा पर प्रतिबंध है। मुख्य गेट से ही श्रद्धालु बिजली महादेव के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में रात्रि ठहराव, भजन-कीर्तन भी आगामी आदेशों तक बंद है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं में बिजली महादेव के दर्शनाें को लेकर उत्साह बना हुआ है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि सावन महीने में देवी-देवताओं देवालय में खीर के भंडारे लगाए जा रहे हैं। भोले के दर्शन कर श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें