बिजली महादेव रोपवे के विरोध रैली को लेकर शहर में समर्थन जुटाने में जुटे सघर्ष समिति के सदस्य।-स
बाजार बंद का ह्ववान, व्यापारियों से भी मांगा समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति का 25 जुलाई को होने वाले धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए अभियान जारी है। सोमवार को कुल्लू शहर में बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति ने व्यापारियों से दोपहर दो बजे तक बाजार बंद का आह्वान किया। व्यापारियों से रोपवे संघर्ष समिति ने समर्थन भी मांगा।
गौर रहे कि बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति जगह-जगह बैठकें कर रही है। लोगों से 25 जुलाई को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है। महासचिव फतेह सिंह राणा ने कहा कि प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात एक किए हुए हैं। कुल्लू शहर में समिति ने पूर्व भाजपा नेता के साथ मिलकर अभियान चलाया। पूर्व भाजपा नेता राम सिंह ने कहा कि 25 जुलाई को रोपवे के विरोध में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में पंफलेट बांटे गए। व्यापारियों से बाजार बंद का आह्वान किया गया। बहरहाल, बिजली महादेव रोपवे का मामला इन दिनों गर्माया है। संवाद