फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर, बजौरा और मनाली में होगी शिव भजन की शूटिंग

Tue, 08 Apr 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में हंसराज रघुवंशी के नए भजन के सीन फिल्माते हुए। -संवाद - फोटो : गेहूं की बाली तोड़कर दानों का आकलन करते किसान मिहीलाल।
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी इन दिनों अपने नए शिव भजन की शूटिंग के लिए कुल्लू की वादियों में पहुंचे हैं। मंगलवार को वे भुंतर और बजौरा स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में शूटिंग करते नजर आए। जैसे ही लोगों को उनके आने की खबर लगी, मंदिर परिसर में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने गायक के साथ सेल्फी लेने का मौका भी नहीं गंवाया।
विज्ञापन

हंसराज रघुवंशी ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ इस भजन की शूटिंग के लिए कुल्लू आए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू की वादियां न केवल शूटिंग के लिए आदर्श हैं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक सुंदर गंतव्य हैं। भविष्य में वे यहां दोबारा शूटिंग करना चाहेंगे। इस अवसर पर रमेश रजनू, नीरज राठी सहित अन्य टीम सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें