फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाली में ढाई मंजिला मकान जला, 10 लाख का नुकसान

Sun, 23 Feb 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के सोझा के नाली गांव में मकान में लगी आग।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने पाया काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
विज्ञापन

मकान से कुछ भी सामान नहीं निकाल पाया प्रभावित परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में घियागी सोझा के मध्य पड़ने वाले नाली गांव में लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। रविवार दोपहर बाद लगी आग में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मची रही। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2: 20 बजे टेक सिंह पुत्र नायणू राम, गांव सोझा नाली तहसील बंजार, जिला कुल्लू के ढाई मंजिला मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मकान से चिंगारी उठती देख आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते पशुधन को बाहर निकाल लिया गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मकान से कुछ भी सामान नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार घाटी में मकानों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर घाटी के लोग चिंतित हैं। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने कहा कि सोझा के नाली गांव में आग की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि घटना में 10 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। मौके पर पटवारी को भेजा गया है। परिवार को नियमानुसार राहत राशि दी जाएगी। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें