कुल्लू (वि)। जिला मुख्यालय स्थित क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू में स्नातक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रबंधक निदेशक सुखदेव मसीह, अध्यापक सहायक निदेशक कुमारी ज्योति मार्या मसीह विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्राओं ने नृत्य कर समां बांधा।
समारोह में मिस फेयरवेल और मिस पर्सनेलिटी की प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रतिभागी छात्राओं को कई पड़ाव पार करने पड़े। मिस फेयरवेल के अंतिम राउंड में शीतल, ईशरा और श्वेता पहुंचीं। इनमें मिस फेयरवेल का ताज शीतल के सिर सजा। इसके अलावा ईशरा फर्स्ट और श्वेता सेकेंड रनरअप रहीं। मिस पर्सनेलिटी साक्षी बनी। समारोह में संस्थान के प्रबंधक निदेशक सुखदेव मसीह ने सभी छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य करिश्मा, उपप्रधानाचार्य शिवानी, मनीषा, सुमन, हीना, थूली, अनुजा, भुवनेश्वरी, प्रिया, भव्या, प्रोमिला, दीपिका, सुनैना, रुचिका, पूजा, प्रोमिता, स्मृति, रोहिनी आदि उपस्थित रहे।