कुल्लू। व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर के शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ढालपुर के रामा सामुदायिक भवन में हुआ।
समारोह शास्त्री द्वितीय वर्ष, शास्त्री प्रथम वर्ष, प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष और प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्रों पे संयुक्त रूप से किया। व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर के संस्थापक प्राचार्य डाॅ. ओम कुमार शर्मा मुख्यातिथि थे। विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक प्रभारी व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू स्वामी स्कंद कुमार रहे। इस दौरान उत्कृष्ट छात्र और उत्कृष्ट छात्रा का चयन भी किया गया। इसमें शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्र पीयूष ठाकुर को उत्कृष्ट छात्र और शास्त्री तृतीय की छात्रा अनामिका को उत्कृष्ट छात्रा चुनी गईं। कार्यक्रम में मंच संचालन शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र मेहुल नेगी और मेनका ठाकुर ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य झाबे राम ठाकुर, डॉ. पुरषोत्तम लाल ठाकुर, अभिनंदन शर्मा, कोमल चंद, होतम राम, हीरा देवी और मीरा देवी उपस्थित रहे। संवाद