खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल का वार्षिक परिणाम बेहतर रहा है। छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक अधिकतर विद्यार्थी ए ग्रेड में उत्तीर्ण हुए।
छठी में तनवी पहले, यशवी दूसरे, तनीशा तीसरे स्थान पर रही। सातवीं में तनवी पहले, तनीशा दूसरे और अवनिका तीसरे स्थान पर रही। आठवीं में अंशिका पहले, तनवी ठाकुर और देवेश दूसरे, तनवी तीसरे, नौवीं कक्षा में हिमेश पहले, अभय दूसरे, बनीता ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं।
जमा एक कक्षा कामर्स में इशिका राणा और अरुण पहले, अक्षरा दूसरे, आरती तीसरे, विज्ञान संकाय में शिवांश पहले, देवांश दूसरे जबकि आर्ट्स में शानू राणा पहले, दिवांशी दूसरे और मन्नत महंत तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य चिमन लाल ने कहा कि मेहनत और संघर्ष से अच्छा फल मिलता है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान दोत राम राणा ने की। इस दौरान पठन और पाठन को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों ने रणनीति बनाई। संवाद