फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 25 साल बाद भाग लेंगे शमशरी महादेव पुरानी जगह पर ही बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश के देवता जोगेश्वर महादेव भी 10 साल बाद लेंगे उत्सव में भाग
विज्ञापन

तहसीलदार और देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष बैठने की व्यवस्था बनाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में शिरकत कर रहे शमशरी महादेव और दलाश के देवता जोगेश्वर महादेव अपनी पुरानी जगह पर ही बैठेंगे। देवता जोगेश्वर महादेव दशहरा में 25 सालों के बाद शामिल हो रहे हैं। आनी के शमशरी महादेव भी दशहरा में 10 साल के बाद आ रहे हैं।
दोनों देवताओं का रविवार को भगवान रघुनाथ के साथ भव्य मिलन होगा। देवताओं को पुरानी जगह में ही बैठाया जाएगा। देवता पहले ढालपुर में कोर्ट के सामने मेला मैदान के एक कोने में बैठते थे। कई सालों तक दशहरा में न आने के कारण यहां पर अन्य देवता बैठ गए। शनिवार को देवताओं की पुरानी जगह पर बैठाने के लिए तहसीलदार कुल्लू और जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवताओं को पुरानी जगह में बैठाने के निर्देश दिए। तहसीलदार हरि सिंह यादव ने कहा कि जिन देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है, उन्हें बैठाना और अन्य व्यवस्था करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
तहसीलदार और कारदार संघ के अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा
देवी-देवताओं के बैठने की जगह, टेंट लगाने और अन्य मामलों को सुलझाने के लिए तहसीलदार कुल्लू और जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने मोर्चा संभाला हुआ है। कारदार संघ के जिलाध्यक्ष और तहसीलदार मामलों को सुलझाने के बाद व्यवस्था बना रहे हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें