फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी में शैलजा, चित्रकला में प्रियंका प्रथम

Tue, 28 Feb 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय कुल्लू की कार्यकारी प्राचार्य सुजाता मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी, मॉडल और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में देचेन डोलमा प्रथम, उर्वशी चौधरी द्वितीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में शैलजा, प्रगति, योगेश प्रथम जबकि अनिल, दिनेश, माला द्वितीय रहे। फोटोग्राफी में हर्षिका प्रथम, दीपाली द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में लीला सिंह प्रथम, पारूल कपूर एवं निकिता ठाकुर द्वितीय रहीं। रंगोली में प्रियंका, नंदिनी, कनिष्का प्रथम जबकि सोनाली, निकिता, रिया, अनामिका, प्रियांजल द्वितीय स्थान पर रहीं।
सिद्घार्थ शर्मा ने सबसे बेहतरीन मॉडल पेश किया। अक्षय और दिव्या ने मॉडल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रो. निश्चल शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समाज पर इसका प्रभाव, ग्रामीण विकास के लिए प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। कार्यकारी प्राचार्य सुजाता ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ प्रतिस्पर्धाओं में भाग लें। इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें