फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वृत्त कुल्लू में भरे जाएंगे सात पद : संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अतिक्रमण मामलों के सीमांकन, कानूनी प्रक्रियाओं, वन भूमि के राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट करने आदि कार्यों के सुचारु संचालन के लिए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने बताया कि प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल और राजस्व विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत कुल सात पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का एक पद, सेवानिवृत्त कानूनगो के दो पद और सेवानिवृत्त पटवारियों के चार पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले कर्मचारियों की तैनाती कुल्लू वन वृत्त के कुल्लू, सराज, पार्वती और लाहौल वन प्रभागों में की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें