फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिभी में साते जाच शुरू, देवताओं ने किया मिलन

विज्ञापन
बंजार के जिभी में साते जाच में देवी-देवताओ के दर्शन करते श्रद्यालू।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के जिभी में परंपरागत साते जाच (मेला) शुरू हो गई है। इस जाच में श्रृंगा ऋषि ने 21 वर्षों के बाद शिरकत की। इस दौरान भव्य देव मिलन देखने को मिला। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। देवी-देवताओं के समक्ष माथा टेककर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्रृंगा ऋषि महाराज पधारे तो वहीं माता बूढ़ी नागिन, महाकाल पझारी महाराज और स्थानीय देवता शेष नाग महाराज भी बाजे गाजे की धुन पर शामिल हुए। इस दौरान परंपरागत ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली। देव परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिला और पुरुषों ने नाटी का आयोजन किया। मेले के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई और देवताओं के मिलन की रस्में निभाई गईं।
साते जाच में महाकाल पझारी की विशेष भूमिका मानी जाती है। यहां पर पवित्र लाउल (झिरू) पर्व का मुख्य आकर्षण रहा। सात फेरे लेकर पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की गई। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत का कहना है कि इस तरह के पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत उदाहरण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें