फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईटीआई शमशी में अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप पर किया जागरूक

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  शमशी में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला और प
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने की। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और प्रतिभागियों को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने इस योजना से होने वाले लाभों और भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

चंदन शर्मा ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की तकनीकी बारीकियों और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। किस तरह आने वाले समय में प्रशिक्षु निजी और सरकारी क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह अनुभव न केवल उनके कौशल को निखारेगा, बल्कि भविष्य में स्थायी रोजगार प्राप्त करने में भी मददगार साबित होगा। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों और विभागों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। मुख्यातिथि ने युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें दक्ष बनाने के लिए इस योजना को सरकारी और निजी संस्थान में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें