फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्ठी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज

Sun, 02 Nov 2025 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लगघाटी के भुट्ठी स्कूल में एनएसएस ​शिविर में भाग लेते स्वंयसेवी।-प्रबंधन
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष किरपा राम ने स्वयंसेवी किए प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष सात दिवसीय शिविर का आगाज हो गया है।
इस दौरान मुख्यातिथि एसएमसी के अध्यक्ष किरपा राम थे। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह, महिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्रा शर्मा, शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। इसके बाद स्वयंसेवक सौरभ के सोलो गीत और शुभम व कमलेश की ओर से प्रस्तुत समूह गीतों ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि यह सात दिवसीय शिविर सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को सशक्त बनाने का माध्यम होगा। शिविर में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर रैली एवं नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्रा शर्मा ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्राएं भी समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें