फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 02 Nov 2025 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में खो-खो ट्रायल में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। -खो-खो संघ।
विज्ञापन
जिला खो-खो संघ ने भुंतर विद्यालय में करवाए ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला जूनियर छात्र एवं छात्रा वर्ग खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के खेल मैदान में यह ट्रायल हुए।
ट्रायल में जिले भर के खंड स्तरीय 100 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खिलाड़ी पहुंचीं। इनमें 15 छात्र और 15 छात्रा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हालांकि, चयन प्रक्रिया के बाद इन खिलाड़ियों के लिए अब भुंतर विद्यालय में ही छह नवंबर को खो-खो की बारीकियां सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खो-खो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमत चौहान और उपाध्यक्ष पीतांबर राणा ने बताया कि राज्य स्तरीय जूनियर छात्र एवं छात्रा वर्ग खो-खो प्रतियोगिता आठ और नौ नवंबर को जिला बिलासपुर के जुखाला होगी। इसमें जिले के यह चयनित खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे और कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि चयन समिति में संघ के देवचंद ठाकुर, विजय कुमार, दीन दयाल, सुशील शर्मा, थर्मन ठाकुर और बुध राम शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें