फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजपा, कांग्रेस समर्थित सात उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) के पांच वार्डों के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय कुल्लू में सोमवार को आखिरी दिन नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मौहल, जेष्ठा, जरड़-भुट्टी कॉलोनी, बरशैणी और डुघीलग के लिए कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ आजाद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह सबसे पहले मौहल वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इशरा ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र भरा। अंतिम दिन कांग्रेस समर्थित चार और भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों के साथ आजाद उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन भरा।
विज्ञापन

इस दौरान जरड़-भुट्टी काॅलोनी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रकाश चौधरी और बरशैणी से सुशील कुमार ने एक साथ बाजे गाजे के साथ एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भरे। डुघीलग से भाजपा समर्थित उम्मीदवार राज कुमार ने भी बाजे गाजे के साथ नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, पूर्व सांसद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह, नरोतम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों में मौहल से इशरा देवी, जेष्ठा से अंजली शर्मा और डुघीलग से तारा चंद और बरशैणी से प्रवीण ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सेस राम चौधरी की अध्यक्षता में उपरोक्त उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

....
ये पहले कर चुके हैं नामांकन
मौहल वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार निशा और जेष्ठा से कमलेश शर्मा नामांकन पत्र भर चुके हैं। जरड़-भुट्टी-काॅलोनी से कांग्रेस समर्थित केशव कुल्लवी ने भी पहले ही नामांकन भर दिया है।
...
पूर्व बीडीसी चेयरमैन शशिपाल भी मैदान में
जिला परिषद बरशैणी वार्ड से पूर्व बीडीसी चेयरमैन रह चुके शशिपाल सिंह ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने जिला मुख्यालय कुल्लू में उपमंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी की। वह आजाद के तौर पर उतरे हैं। जरड़-भुट्टी काॅलोनी से अधिवक्ता कमल किशोर सहित अन्य कई उम्मीदवारों ने आजाद रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें