फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेब सीजन से पहले चकाचक होगी राणाबाग-बालू-बलेहड़

विज्ञापन
राणाबाग-बलेहड़ की टारिंग करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। रघुपुर घाटी को जोड़ने वाली राणाबाग-बालू-बलेहड़ सड़क की टारिंग की जा रही है। विभाग ने तीन दिन पहले से इसका काम शुरू कर दिया है। घाटी के बागवानोंं को सेब सीजन से सड़क पर बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। अब एक घंटे के सफर के लिए मात्र 30 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन

नाबार्ड के तहत लोक निर्माण विभाग पिछले दो साल से सड़क का विस्तारीकरण और टारिंग कार्य कर रहा है। पहले चरण में राणाबाग से बलेहड़ सड़क का विस्तारीकरण का काम पूरा हो गया है और अब इसकी टारिंग चल रही है। नाबार्ड से करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क के चकाचक होने से रघुपुर घाटी की चार और साथ लगते मंडी जिले की तीन पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी।
इस सड़क के पक्का होने से बागवान सेब सहित अन्य उत्पादों को आसानी से मंडी तक पहुंचा सकेंगे। वहीं, लोगों को भी अब बलेहड़ गांव से राणाबाग पहुंचने तक अब एक घंटे की जगह मात्र 30 मिनट लगेंगे। घाटीवासी पूर्ण ठाकुर, तिलक राज, प्रताप ठाकुर, हीरा लाल, टेक सिंह, बेली राम और तुलसी राम ने कहा कि सड़क की टारिंग हो रही है। इससे पूरी घाटी के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि टारिंग का काम पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि नाबार्ड से तहत राणाबाग-बालू-बलेहड़ सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें