फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ... नौकर गोपू के बोरी में बंद कर डंडे से पीटा मालिक

Thu, 13 Feb 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के लंका बेकर में नाटक का मंचन करते ए​क्टिव मोनाल कल्चरल संस्था के रंगकर्मी।-संस्था।
विज्ञापन
कुल्लू शहर के लंकाबेकर में नाटक बिच्छू के मंचन में खूब लगे ठहाके
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बड़ाें ने तालियों की गड़गड़ाहट से की अभियन की तारीफ

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन की अवधारणा के तहत हास्य नाटक बिच्छू का चौथा मंचन कुल्लू शहर के लंका बेकर में किया गया। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के कलाकारों ने अपने सधे अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
दर्शकों का अच्छा खासा हुजूम एकत्र हुआ। नाटक के हर दृश्य पर ठहाके लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों के अभिनय को सराहा। दर्शकों में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों ने नौकर गोपू द्वारा अपने मालिक लालाराम दास को गुंडों और डाकुओं का डर दिखाकर बोरी में बंद कर पीटने का दृश्य बहुत पसंद किया। बड़ों को गोपू का दो कंजूस सेठ लाला राम दास और लाला शाम दास से ठग कर पैसे निकालने का दृश्य पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों के ठहाके तब जोर से गूंजे, जब गोपू अपने मालिक लाला राम दास को बोरे में डालकर पीटते-पीटते अपने में ही व्यस्त हो जाता है। चुपके से लाला राम दास बोरे से सिर निकालकर गोपू को अलग-अलग आवाजें निकालते हुए अलग-अलग गुंडों का अभिनय करते हुए देख लेता है। अचानक गोपू उसे फिर से डंडा मारने के लिए मुड़ता है तो लाला राम दास उसे देख रहा होता है। गोपू डर के मारे जीभ निकालता है और भाग जाता है। नाटक में प्रसिद्ध रंगकर्मी केहर सहित रेवत राम विकी, परमानंद, जीवानंद, सूरज, श्याम लाल, अनामिका, पायल, आंचल तथा अनन्या आदि कलाकारों ने अभिनय किया। महिला कल्याण समिति लंका बेकर की अध्यक्ष आशा ने कहा कि इस तरह की मनोरंजित करने वाली नाट्य प्रस्तुतियों से आज के युवाओं का ध्यान भी रंगमंच की तरफ मुड़ सकता है और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें