फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण में छह करोड़ से होगा बाढ़ नियंत्रण कार्य

Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती नदी किनारे लगाई जाएगी सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

मणिकर्ण बाजार की तरफ बाढ़ का खतरा होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में जल शक्ति विभाग की ओर से करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ नियंत्रण का कार्य किया जाएगा। बाढ़ नियंत्रण कार्य के तहत मणिकर्ण बाजार की तरफ पार्वती नदी किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी।
सुरक्षा दीवार लगने से बाढ़ का खतरा कम होगा। वर्ष 2023 में पार्वती नदी में आई बाढ़ में कई घरों को खतरा पैदा हो गया था।
इसके बाद से लोग यहां सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। अब जल शक्ति विभाग इसके निर्माण पर 5,99,71,917 रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके लिए विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभाग काम अवार्ड कर देगा। पार्वती नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण कार्य के तहत सुरक्षा दीवार लगने से लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि धार्मिक नगरी मणिकर्ण में प्राचीन श्रीरामचंद्र का मंदिर है। मान्यता है कि गर्म पानी के कुंड में स्नान से कई चर्म रोग दूर होते हैं। इसके साथ ही यहां पर गुरुद्वारा भी है। प्रतिदिन मणिकर्ण में सैकड़ाें श्रद्धालु आते हैं। मणिकर्ण का बाजार एक तरफ फैला है। दूसरी तरफ बस स्टैंड हैं। बाजार की तरफ पार्वती नदी किनारे सुरक्षा दीवार लगने का अब स्थानीय लोगों को भी इंतजार है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता शाट ललित ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण में सुरक्षा दीवार लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्वती नदी के किनारे बाढ़ नियंत्रण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें