फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 01 May 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। आरटीआई एक्टिविस्ट एवं समाजसेवी परमजीत डटवलिया ने मंडी के असिस्टेंट कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी कारोबारी को डरा-धमका कर अपनी पत्नी की लगाई फैक्ट्री का तेल बेचने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी के पास कुल्लू और लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार भी है, जिसके चलते मंडी से लेकर लाहौल स्पीति तक इस तरह का अवैध प्रकरण चल रहा है।
परमजीत डटवालिया ने दावा किया है कि उन्होंने इस संदर्भ में एसपी विजिलेंस मंडी, प्रदेश हाई कोर्ट, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, स्वास्थ्य सचिव और निदेशक खाद्य सुरक्षा के साथ जिलाधीश मंडी को भी शिकायत पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इसकी गहनता से जांच भी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें