फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लाओं को गुमराह कर रहे स्वयंभू नेता : प्रीतम

Mon, 03 Jul 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला गुमराह न हो। कुछ स्वयंभू नेता कोर्ट की सुनवाई की तिथि नजदीक आते ही सक्रिय हो गए हैं। अब गुरिल्लाओं और उनके परिवारों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जो गुरिल्ला साथी इस दुनिया में नहीं हैं, उनके परिजनों से ये स्वयंभू नेता मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर उन्हें हक दिलाने की बात कर रहे हैं, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्लाओं की एक ही मामले की सुनवाई होनी है। यह बात अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कुल्लू में कही। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की मासिक बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
बैठक में चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि 17 राज्यों के गुरिल्ला साथी संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। गुरिल्लाओं के हक की लड़ाई का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी आगामी सुनवाई 20 जुलाई को होगी। कुछ स्वयंभू नेता गुरिल्लाओं को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि जो नेता गुरिल्लाओं को गुमराह कर रहे हैं वे अपने केस का नंबर सबके सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राम सिंह, आंगमो देवी, सोभे राम, भवानी प्रकाश, मनोहर लाल, दीपलता शर्मा, निर्मला, नोरजिन डोलमा, रेवत राम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें