फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दिव्य शक्तिपात से भाव-विभोर हुए साधक

Thu, 11 Jun 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के घुड़दौड़ में ध्यान साधना शिविर के समापन अवसर पर दिव्य शक्तिपात से भाव-विभोर हुए साधक।
विज्ञापन
नगर (कुल्लू)। मनाली में एक माह से चल रहे चंद्रयान तप ध्यान साधना शिविर का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित दिव्य शक्तिपात एवं सात नदियों के पवित्र जल से अभिषेक कार्यक्रम में साधकों ने भाग लिया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण में साधक भाव-विभोर नजर आए।
विज्ञापन

शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संत सुधांशु महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सद्गुरु को भगवान से भी उच्च स्थान दिया गया है। जीवन में सच्चे गुरु की कृपा मिलने पर व्यक्ति बड़े से बड़े संकटों का सामना करने की शक्ति प्राप्त कर लेता है।
उन्होंने कहा कि गुरु की शरण में आने से जीवन की अनेक परेशानियां दूर हो जाती हैं और गुरु का संरक्षण बड़े हादसों को छोटे झटकों में बदल देता है। साधक को गुरु को अपना मार्गदर्शक मानते हुए उनके प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास रखना चाहिए। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें