पतलीकूहल (कुल्लू)। नग्गर पुल माहिली और हिरनी बिहाल में ब्यास के किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। इसके लिए मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के सहयोग से 1.70 करोड़ रुपये सरकार ने स्वीकृत किए हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
यह बात ग्राम पंचायत लरांकेलो के उपप्रधान ऋषि किशोर ने कही। उन्होंने कहा कि 2023 की बरसात में माहिली गांव और हिरणी बिहाल में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था। निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। उपजाऊ भूमि के साथ कई घर भी बाढ़ की चपेट में आए थे।
इस बरसात भी लोगों को नुकसान न उठाना पड़े, इसके लिए ब्यास किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी। ग्रामीण वेदराम, मोहर सिंह, नंतू, वार्ड सदस्य हिरनी रीना देवी, पूनम, झाबे राम आदि ने विधायक और उपप्रधान का आभार जताया है। संवाद