हिमाचल प्रदेश में एनसीसी एविएशन के लिए एक और अहम पड़ाव के रूप में, आज कुल्लू हवाई अड्डे पर दूसर
कुल्लू। प्रदेश में एनसीसी विमानन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा भुंतर में दूसरा एनसीसी विमान सफलतापूर्वक उतरा। इस विमान को चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमान अधिकारी ग्रुप कैप्टन अंकित सूद और एक हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने उड़ाया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में विमानन प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कहा कि दूसरे विमान के आगमन से कुल्लू में एनसीसी उड़ान प्रशिक्षण केंद्र को पूरी तरह संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इससे हिमाचल प्रदेश के कैडेटों को हिमालय की खूबसूरत वादियों में उड़ान भरने और विमानन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह पहल युवाओं को विमानन क्षेत्र में कॅरिअर बनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। संवाद