फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर अारोपी युवकों को तलाशती रही पुलिस

Mon, 14 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार और रविवार दो दिन तक एक चालक को बंधक बनाने वाले अज्ञात युवकों को पुलिस गिरफ्त में नहीं ले सकी है। रविवार को पुलिस थाना कुल्लू में चालक द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों की तलाश के लिए टीम गठित की है। सोमवार को पुलिस का एक दल सैंज के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने शिकायत के मुताबिक दिनभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन, शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार की रात को ढालपुर से एक टैक्सी चालक को सवारी उठानी महंगी पड़ गई थी। सवारी बनकर आए अज्ञात युवकों ने पहले टैक्सी को हायर किया और इसके बाद रास्ते में जबरन चालक से गाड़ी की चाबी ले ली और खुद ड्राइव करने लगे। अज्ञात युवकों ने टैक्सी चालक को दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसकी टैक्सी को घुमाते रहे। सैंज के रैला जंगल में गाड़ी फंस जाने के बाद चालक की जान बची।

फंसी गाड़ी को बाहर निकालने की बदमाश युवकों ने बड़ी कोशिश की थी लेकिन सड़क से आने-जाने वाले लोगों के डर से वे वहां से भाग निकले। चालक ने इसकी शिकायत रविवार को कुल्लू थाना में दर्ज करवाई है। चालक लाहौल स्पीति के मडग्रां का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधक बनाने वाले तीन-चार युवक थे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की है। बदमाशों को ढूंढ निकालने के लिए पुलिस का एक दल सोमवार को सैंज के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने संभावित ठिकानों में जाकर तलाश करना शुरू कर दी है। जल्द शरारती तत्वों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें