फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने 11 पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
मोबाइल पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मंगलवार को 80 से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
विज्ञापन

पूरे जिला भर में करीब 60 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। जिले में 3,423 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए फार्म 12 डी भरकर आवेदन किया है।
रिटर्निंग अधिकारी कुल्लू एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने रथ मैदान के पास 11 पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह पोलिंग पार्टियां दिव्यांग जनों और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का उनके निवास पर से ही मतदान सुनिश्चित बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग जनों तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को अपने घर पर ही मतदान करने की ऐसी सुविधा दी गई हैं। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 958 मतदाताओं ने अपने घर से ही मतदान करने के लिए सहमति दी थी। इनमें 764 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। जबकि 194 मतदाता दिव्यांगजन हैं। इस कार्य के लिए 11 मतदान पार्टियों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर मतदान सुनिश्चित बनाएंगे।
इस कार्य के लिए 55 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक पोलिंग पार्टी में कुल पांच सदस्य हैं। मतदान दल के साथ एक वीडियोग्राफर भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें