फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से अक्तूबर तक होंगी स्कूली खेल स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के सरकारी विद्यालयों में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र एवं छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 29 जून से होगा।
कोरोना के चलते दो साल तक खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पाया, लेकिन इस बार स्कूली खिलाड़ियों को वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो आदि खेलों समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बता दें कि जून से अक्तूबर माह के बीच छात्र एवं छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। तय रूपरेखा के हिसाब से जिला भर के स्कूलों में मुकाबले करवाएं जाएंगे। 29 जून से 1 जुलाई तक अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय माइनर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खूण, पुजाली, थरास, काईस तथा बड़ाग्रां बिहाल में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दो, तीन और पांच अगस्त तक छात्रा वर्ग की माइनर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय आनी, बठाहड़, दियार, बाशिंग और कटराईं में करवाई जाएंगी। छात्रा व छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में 20 से 23 अगस्त तक होंगी। सरकारी और निजी स्कूलों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स और मेजर खेल प्रतियोगिताएं 26 से 29 अगस्त तक छात्र विद्यालय कुल्लू में होंगी, जबकि जूडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं बजौरा स्कूल में छह सितंबर तथा गुशैणी में 20 से 22 अक्तूबर तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि खंड व जिला स्तर की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें