कुल्लू के ग्रामीण कवि मंच द्वारा बंजार घाटी के तांदी गांव में हुई आगजनी में प्रभावित 15 परिवारो
कुल्लू/बंजार। ग्रामीण कवि मंच ने उपमंडल बंजार के तांदी गांव में अग्निकांड प्रभावित परिवारों के बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई। मंच के सदस्यों ने रविवार को प्रभावित गांव का दौरा किया और ग्रामीणों का हालचाल जाना। उनकी समस्याओं को हल करने में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण कवि मंच के संस्थापक अध्यक्ष अनिल ठाकरे ने कहा कि तांदी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से साक्षात्कार जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि तांदी निवासी पल्लवी ठाकुर ने बताया कि उन्हें जनवरी से अब तक सरकार और आम जनमानस की ओर सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि अग्रिकांड के बाद उन्होंने अपने घर खो दिए हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिस तरह से सहयोग को लोग आगे आ रहे हैं। उससे हिम्मत मिल रही है। इस दौरान मीडिया संयोजक श्वेतांजलि ठाकुर, निदेशक प्रबंधक राजन दत्त, सहसचिव चमन कुल्लूवी, मीडिया प्रभारी थरवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद