फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्कूल प्रमुखों ने सीखी नेतृत्व क्षमता की तकनीक

Wed, 26 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावी स्कूल प्रबंधन की की बारीकियों पर मंथन
विज्ञापन

चार जिलाें के स्कूल प्रमुख ले रहे विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/मनाली (कुल्लू)। पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से यह कार्यक्रम मनाली में हो रहा है।
इसमें चार जिलों के 84 विद्यालयों के प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक पीएमश्री स्कूलों के नवाचार, नेतृत्व क्षमता और स्कूल संस्कृति निर्माण पर मंथन कर रहे हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत प्रथम दिवस के फीडबैक और समीक्षा सत्र से हुई जिसमें स्कूल प्रमुखों ने अपने अनुभव साझा किए और कार्यक्रम की रूपरेखा पर रचनात्मक सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशेषज्ञों ने स्कूल प्रमुखों का नेतृत्व में परिवर्तन, सतत सुधार, और प्रभावी स्कूल प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने नेतृत्व क्षमता को निखारने के अनेक व्यावहारिक दृष्टिकोण सीखे। अंतिम सत्र में स्कूल प्रमुखों ने अनेक वास्तविक समस्याओं पर समूह में कार्य कर समाधान खोजने का अभ्यास किया। समग्र शिक्षा जिला परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता डॉ. सुनील दत्त ने कहा चार जिलों के पी एमश्री स्कूल प्रमुख इस कार्यशाला में स्कूल लीडरशिप के गुणों से अवगत हो रहे हैं। इससे विद्यालय प्रबंधन के कौशल में प्रवीणता आएगी। भविष्य में इस से विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें