फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षा के नवाचार समझने गुजरात पहुंचे स्कूल प्रमुख

Mon, 28 Apr 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू जिला से पीएमश्री स्कूल के अध्यापक  एजूकेशन टूर के दौरान।-पाठक
विज्ञापन
कुल्लू से गया है 15 सदस्यों का दल, शिक्षण संस्थानों का करेंगे भ्रमण
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, केंद्रीय मुख्य शिक्षक और जिला नोडल अधिकारी गए हैं भ्रमण पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीएम श्री विद्यालयों के प्रमुख शिक्षा के नवाचारों को समझेंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा के तहत 15 विद्यालयों के प्रमुख और समन्वयक शैक्षणिक भ्रमण पर गए हैं।
कुल्लू के पीएम श्री विद्यालयों के प्रमुख नवाचारों को समझने के लिए गुजरात में हैं। इन स्कूल प्रमुखों में प्रधानाचार्य, केंद्रीय मुख्य शिक्षक और जिला नोडल अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन

ये विद्यालय प्रमुख गुजरात के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाएंगे और वहां की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे। विद्यालय प्रमुख 24 अप्रैल को रवाना हुए थे। 29 अप्रैल तक गुजरात में शैक्षणिक भ्रमण पर रहेंगे। प्रदेश में पीएम श्री स्कूल योजना कार्यक्रम शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा विद्यार्थियों शिक्षकों को देश और दुनिया के समृद्ध शिक्षा व्यवस्थाओं को समझने के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। ऐसे में इन दिनों विद्यालय प्रमुखों को भी गुजरात भ्रमण पर भेजा गया है। इस भ्रमण में कुल्लू के 14 प्रधानाचार्य, केंद्रीय मुख्य शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। विद्यालय प्रमुख विद्यालयों के भ्रमण के अलावा साबरमती आश्रम, ज्योतिर्लिंग, आईआईटी गांधीनगर, स्वामी नारायण अक्षर धाम मंदिर में भी जाएंगे। कहा कि समग्र शिक्षा का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक विद्यालय प्रमुखों को विकसित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचार से प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें