कुल्लू कॉन्वेट स्कूल और आकाश इंस्टीट्यूट के बीच हुआ शैक्षणिक सहयोग
..........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, छात्रवृत्ति योजनाओं और आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एएनटीएचई) में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल और आकाश इंस्टीट्यूट के बीच शैक्षणिक सहयोग हुआ है। आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम-2026 कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
परीक्षा में विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और 2.5 करोड़ रुपये तक की राशि का अवार्ड मिलने का अवसर मिलेगा। ऑफलाइन परीक्षा 11 और 25 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस पहल के तहत चयनित और मेधावी विद्यार्थियों के लिए सुपर-30 बैच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इसमें विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की केंद्रित तैयारी करवाई जाएगी। कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि एएनटीएचई, सुपर-30 बैच और आकाश के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के अवसर मिलेंगे। संवाद