फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चित्रों में उकेरे प्रकृति के नजारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में फ्रॉम बडौदा शीर्षक पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें गुजरात के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की कलाकृतियां रखी गई हैं।
विज्ञापन

चित्रकला प्रदर्शनी का शुुभारंभ रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना और भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा ने किया। प्रदर्शनी में कलाकार अतुल पडिया, डॉ. अवनी शाह, भावना पटेल, विमल मेहता, माला शुक्ला, मनीष जोशी, मीनाक्षी पटेल, नंदूभाई राठवा, पल्लवी वारिया, परमेंद्र गज्जर, संजीवनी चौधरी, सोनल ओडेदरा, सूर्याकांत गोस्वामी, विजय काछिया, विरेंंद्र कुमार के चित्र रखे गए हैं।
कलाकारों ने प्रकृति के मनमोहक नजारों को चित्रों में उकेरा है। मुख्यातिथि लारिसा सुरगिना और सुरेश कुमार नड्डा ने कहा कि एक कलाकार अपनी कला के माध्यम से समाज में सुधार कर सकता है। सभी कलाकारों ने प्रदर्शनी लगाने के लिए स्थान देने पर ट्रस्ट प्रबंधन तथा उपायुक्त कुल्लू का आभार प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें