फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति

Wed, 26 Feb 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरकता रैली में शामिल सरसेई पंचायत के महिला मंडल। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
हरिपुर/पतलीकूहल (कुल्लू)। चिट्टे सहित तमाम नशे के खिलाफ अब मातृशक्ति आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। महिलाएं अब नशे के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने सहित लोगों जागरूकता का भी संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन

ऊझी घाटी की सरसेई पंचायत के आह्वान पर मंगलवार को महिला मंडलों, युवक मंडल और स्वयंसेवी संगठनों ने सरसेई बाजार में रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। पंचायत प्रधान सरला देवी ने कहा कि नशे के बढ़ते खतरे पर रोक लगाने के लिए सामूहिक जागरूकता जरूरी है।   सेवानिवृत्त डीआईजी शेर सिंह ने चिट्टा तस्करी पर चिंता जताते हुए युवाओं से इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
रैली में जागृति महिला मंडल दशाल, बाल गोपाल स्वयं सहायता समूह सरसेई, देव भूमि महिला मंडल सरसेई, गौरी शंकर महिला मंडल दशाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर भी इस मौके पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें