फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उभरते खिलाड़ियों को एनएचपीसी देगी छात्रवृत्ति, 26 मार्च तक मांगे आवेदन

Wed, 26 Feb 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एनएचपीसी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना के तहत 16 खेलों के प्रतिभाशाली युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। इसके लिए फुटबाल, कबड्डी, हॉकी, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, शूटिंग, क्रिकेट, तैराकी, कुश्ती, वॉलीबॉल, ब्रिज, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन और पैरा स्पोर्ट्स के लिए पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य 14-19 वर्ष (पैरा स्पोर्ट्स के लिए 14-24 वर्ष) की आयु के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों के दौरान खिलाड़ियों को तैयार करना है। उपरोक्त 16 खेलों में अधिकतम 32 छात्रवृत्ति की जाएंगी। अपेक्षित मानदंडों को पूरा करने वाले आवेदनों पर दो श्रेणियों अर्थात एलीट स्कॉलर और स्कॉलर में छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह छात्रवृत्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रदान की जाएगी।
एलीट स्कॉलर को पहले वर्ष 12,000, दूसरे वर्ष 13,000 और तीसरे वर्ष 14,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। स्कॉलर को पहले वर्ष 9,000, दूसरे वर्ष 10,000 और तीसरे वर्ष 11,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। एनएचपीसी के जन संपर्क अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि छात्रवृत्ति से संबंधित विवरण एनएचपीसी की वेबसाइट www.nhpcindia.com के कॅरिअर कार्नर पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें