भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा में वीरवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेंद्र पाल डढवाल ने बताया कि विद्यार्थियों ने हिमाचल और केरल की संस्कृति को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सारिका प्रथम, माही द्वितीय और अमृता तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में सागर प्रथम, नेहा द्वितीय और डोलमा तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सानवी और लवली ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशुल भारती द्वितीय और पूर्वांशी तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में अनामिका और नव्या प्रथम, गूंजन द्वितीय तथा रेखा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर धनी राम कौशल, राकेश शर्मा, गायत्री ठाकुर, गहर सिंह, शंका, विमला देवी और पुष्प राज सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद