मनाली एसवीएम स्कूल में विज्ञान मेला मेले के समापन पर विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते डीएसपी केड
मनाली (कुल्लू)। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में आयोजित विज्ञान एवं गणित मेला संपन्न हो गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा समापन समारोह में मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संस्कृत प्रश्न मंच में सानिध्य, निखिल, दिशांत का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
शिशु वर्ग में कृतिका, महक तथा कुणाल ने बाजी मारी। संस्कृति ज्ञान में कृतिका, महक और अनन्या आगे रहीं। अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के खिताब से नवाजा गया। विज्ञान प्रश्न मंच एवं प्रयोगात्मक में सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं और पत्र वाचन में सरस्वती विद्या मंदिर रियाडा स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
गणित प्रदर्शन में कुणाल शर्मा, अक्ष, तामंग, श्रेया और ऋत्विक पहले स्थान पर रहे। वैदिक गणित प्रश्न मंच में सोहम, निहाल और आरुष ने बाजी मारी। संगठन प्रश्न मंच में नगवाईं स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंप्यूटर में सोनिया, अभिनव, नीतिया, विनायक, आशीष, गौरी, शिवम, युवराज तथा एकलव्य ने बाजी मारी।
समापन कार्यक्रम में डीजीआरई के तकनीकी अधिकारी एचसी ठाकुर, जिला मंत्री जोगिंद्र ठाकुर ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदेव ठाकुर और उपाध्यक्ष अजय अबरोल ने अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने जिलेभर से आए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं। संवाद