फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उपायुक्त कार्यालय, बैडमिंटन हाल का शुभारंभ

Sun, 24 Sep 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वर्चुयल माध्यम से कुल्लू  में करोड़ो रूपये का विकासा
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले कुल्लू विधानसभा को 12 करोड़ की विकासात्ममक परियोजनाओं की सौगात मिली है। रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से तीन भवनों के उद्घाटन किए।
विज्ञापन

5.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला बहुउद्देश्यीय उपायुक्त कार्यालय भवन, ढालपुर में पशु मैदान के समीप उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए 3 करोड़ रुपये से निर्मित इंडोर बैडमिंटन हॉल, 3.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महिला पुलिस स्टेशन जनता को समर्पित होने से लोगों को फायदा मिलेगा।
खासकर कुल्लू जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों को इंडोर बैडमिंटन हॉल बनने से अब खेलने के लिए कहीं पर भटकना नहीं पड़ेगा। इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ियों के पास खेलने के लिए ढालपुर का मैदान ही था। ढालपुर में एक बास्केटबाल कोर्ट बना हुआ है जबकि बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवाने में आयोजकों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन

इंडोर बैडमिंटन हॉल जनता को समर्पित होने से खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। चार मंजिला बहुउद्देशीय उपायुक्त कार्यालय के भवन में दो सम्मेलन कक्ष सहित विभिन्न कमरे और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। वर्तमान में प्रशासन के पास बैठकों के लिए जगह तंग होने कारण बड़ी बैठकें जिला परिषद के काॅन्फ्रेंस हॉल में करवानी पड़ती थी।
दशहरा की एक बैठक देवसदन में करवाई गई लेकिन अब चार मंजिला बहुउद्देश्यीय भवन में प्रशासन की सभी बैठकें होंगी। इसके साथ ही महिला थाना के नए भवन का लोकार्पण होने से महिला पुलिस को काम करने में आसानी होगी। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि चार मंजिला बहुउद्देश्यीय उपायुक्त कार्यालय का भवन सहित अन्य का उद्घाटन होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें