फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संयोगिता बनीं स्प्रिंग क्वीन-202, 15 सुंदरियों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले का रविवार को समापन हो गया है। इस तीन दिवसीय मेले में स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रतियोगिता में संयोगिता ने स्प्रिंग क्वीन-2022 का खिताब जीता है।
विज्ञापन

रविवार देर रात को आयोजित तीसरी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्प्रिंग क्वीन को चुना गया और संयोगिता ने यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अलीशा को फर्स्ट रनरअप और अदिति को सेकंड रनरअप चुना गया। ओवरऑल पर्सनेलिटी जेसमीन, ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब बबिता को, ब्यूटीफुल हेयर का खिताब टीना को मिला। पहले स्थान पर रहने वाली विजेता को 31,000, दूसरे स्थान पर रही प्रतिभागी को 21,000और तीसरे स्थान हासिल करने वाली को 11,000 रुपये पुरस्कार दिया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी 15 प्रतिभागी सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सुंदरियों के बीच शुरू हुआ यह मुकाबला कई चरणों के बाद अंतिम पड़ाव में पहुंचा, जिसमें ग्रैंड फिनाले के लिए महज आठ सुंदरियों का चयन किया गया। रात करीब दस बजे स्प्रिंग क्वीन की विजेता चुनी गई। तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।इससे पहले हुए राउंड में स्प्रिंग क्वीन के लिए सुंदरियों से सवाल भी पूछे गए। सुंदरियों ने ज्यूरी को प्रभावित करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें