फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेंटारोजा प्लम ने मुनाफे से भर दीं जेबें

Thu, 11 Jun 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में सेंटारोज पल्म की पैकिंग करने में जुटा बागवान।-संवाद
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में सेंटारोजा किस्म के प्लम के बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। भुंतर सब्जी मंडी में बुधवार को सेंटारोजा प्लम 110 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। मांग अधिक और फसल कम होने के कारण इस बार बागवानों को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कीमत मिल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्लम की पैदावार अपेक्षाकृत कम है, जबकि देशभर की मंडियों में इसकी मांग बढ़ी हुई है। इसी वजह से स्थानीय मंडियों में प्लम के दाम ऊंचे बने हुए हैं। भुंतर मंडी में यूपी, पंजाब और हरियाणा के व्यापारी बड़ी मात्रा में प्लम की खरीद कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 25 रुपये अधिक कीमत बागवानों को मिल रही है
92 वर्षीय प्रगतिशील बागवान रामनाथ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार प्लम के इतने अच्छे दाम देखे हैं। बागवान अमित ठाकुर, चमन ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, जयचंद और अनिश ठाकुर ने भी बताया कि इस बार फसल कम होने के बावजूद बेहतर कीमत मिलने से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन

प्लम के अभी अच्छे दाम मिल रहे हैं, जो बागवानों के लिए राहत की खबर है। इससे बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी। -प्रेम शर्मा, फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष

प्लम के स्थानीय मंडियों में बहुत अच्छे दाम मिल रहे हैं। भुंतर सब्जी में स्माॅल 110, मीडियम 130 और लार्ज प्लम 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। -अक्षित, कुल्लू एवं लाहौल स्पीति विपणन बोर्ड के सचिव
कुल्लू में प्लम का सीजन आरंभ हो गया है। सेंटारोजा किस्म के प्लम की फसल निचले इलाकों में तैयार हो गई है। मंडियों में इसकी खेत पहुंच रही है। बागवान प्लम की ग्रेडिंग कर मंडियों में भेजें, इससे अच्छी कीमत मिलेंगी। -डाॅ. राजकुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें