ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में हुई जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की बैठक में लाग लेते पदाधिकारी। स्
अप्रैल में मनाया जाएगा संस्कृत परिषद का स्थापना दिवस
सीएम को भेजा जाएगा कुल्लवी पहाड़ी संस्कृत शब्द कोष की संरचना का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला संस्कृत परिषद कुल्लू की बैठक सोमवार को प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में हुई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर की अध्यक्षता में परिषद के संरक्षक डॉ. सीता राम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान परिषद के सचिव मेघनाथ ठाकुर ने अप्रैल माह में होने वाले स्थापना दिवस पर प्रस्ताव रखा। इसके बाद इस विषय पर सभी सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। अध्यक्ष ने निर्णय लिया कि इस बार स्थापना दिवस पर संस्कृत काव्य पाठ, संस्कृत के शोध पत्र कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
साथ ही सबकी सहमति से कुल्लवी पहाड़ी संस्कृत शब्द कोष की संरचना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी दिया जाएगा। डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि परिषद के इस वर्ष में मुख्य रूप से तीन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिनंदन शर्मा, किरण कुमार, पवन शर्मा, रीना, ईशा, हेमलता, विपाशा शर्मा, प्रेरणा ठाकुर, कुसुम ठाकुर, अमिता ठाकुर व सुभाष चंद उपस्थित रहे।