संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर दारचा की ओर रवाना करते सहायक आयुक्त संकल्प गौतम।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विकसित भारत संकल्प यात्रा को केलांग से हरी झंडी दिखाकर दारचा की ओर रवाना किया गया। शनिवार को सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि जिले की 32 पंचायतों में इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 32 पंचायतों का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। 26 नवंबर को यूरनाथ, 27 को कारदंग और बरबोग पंचायत में केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दारचा और कोलंग पंचायत में लोगों को केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी दी गई।
लोगों के आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। स्थानीय लोगों ने सुविधा के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। संवाद