फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रस्साकशी में संगम स्वयं सहायता समूह विजेता

विज्ञापन
केलांग में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की आयोजित सस्साकसी प
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को केलांग में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान रखी गई। इस दौरान खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बुनाई प्रतियोगिता, जबकि ओल्ड सर्किट हाउस में रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई।
बुनाई प्रतियोगिता में खमटुल महिला मंडल की पालमो ने पहला, इसी महिला मंडल की यांगचेन ने दूसरा और लोअर केलांग महिला मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में संगम स्वयं सहायता समूह विजेता रहा, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सोनम छोमो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति निवेदिता नेगी ने विजेता प्रतिभागियों और समूहों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनीष राय भी मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से जोड़ना और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने स्वस्थ समाज और नशा मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें