फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
लाहौल स्पीति के 58 स्कूलों में छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर रानी लक्ष्मीबाई योजना
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के 58 सरकारी स्कूलों में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इस पहल से जिले की कुल 1,029 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति पुलिस की ओर से संचालित इस कार्यक्रम के लिए 35 प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं। प्रशिक्षण में छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्हें महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर भी जोर दिया जा रहा है।
अभियान में नशा निवारण को विशेष महत्व दिया गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा की जा रही हैं। केलांग के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा में सक्षम बनाना है। साथ ही, उन्हें सामाजिक बुराइयों, विशेषकर नशे से दूर रखकर जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें