फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली की साक्षी ने फतह की शिंकुन ईस्ट चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी के सोलंग गांव की पर्वतारोही साक्षी ठाकुर ने लाहौल की 6081 मीटर ऊंची शिंकुन ईस्ट पीक पर तिरंगा फहराकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। साक्षी ने 17 अगस्त को इस चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह किया। खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद साक्षी ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

ऊंचाई बढ़ने के साथ मौसम की चुनौतियां और रास्ते की कठिनाइयां भी बढ़ती गईं, लेकिन साक्षी ने अपने मजबूत हौसले और दृढ़ संकल्प के दम पर शिंकुन ईस्ट पीक की चोटी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। चोटी पर पहुंचकर साक्षी ठाकुर ने तिरंगा फहराया। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि साक्षी की इस उपलब्धि ने साबित किया है कि हिमाचल की बेटियां साहस और हौसले के दम पर पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें