भाजपा मंडलाध्यक्ष बोले, कुछ अधिकारी और नेता रोकना चाह रहे हैं कार्य
.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज के निर्माणाधीन भवन को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सैंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने भवन की असुरक्षा को दिखाती उन रिपोर्टों पर सवाल खड़े किए हैं जिसमें भवन को खतरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता और अधिकारी भवन को असुरक्षित बताकर इसका काम रोकने की काेशिश में लगे हैं।
भवन निर्माण के लिए धन की कमी है और इस कमी को छुपाने के लिए इस तरह का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि सैंज महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य को शीघ्र गति प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भवन का कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता व्यापक जन आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी। संवाद