फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज-बकशाहल सड़क जल्द होगी बहाल, कार्य शुरू

विज्ञापन
सैंज-बक्शाहल मार्ग को बहाल करती एनएचपीसी की जेसीबी। -संवाद
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी की सैंज-बकशाहल सड़क के बहाली का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इससे जल्द लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी। 31 जुलाई 2024 को सैंज नदी में आई बाढ़ और बांध का पानी छोड़ने के कारण सैंज-बकशाहल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बकशाहल गांव के 40 परिवार सड़क सुविधा से वंचित हो गए थे।
विज्ञापन

सैंज वैली विकास समिति और स्थानीय निवासियों ने कई बार जिला प्रशासन से मार्ग बहाली की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-2 और चरण-3 के सहयोग से मार्ग की बहाली का कार्य अब शुरू हो गया है। एनएचपीसी की मशीनरी और टिप्पर 13 दिनों से इस कार्य में जुटे हुए हैं।
स्थानीय निवासी चूड़ा मणि ने बताया कि बाढ़ के कारण पहले बकशाहल रोड पूरी तरह से बह गया था, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब एनएचपीसी के सहयोग से सड़क की बहाली हो रही है, जिसके लिए उन्होंने प्रोजेक्ट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वार्ड पंच विद्या देवी ने बताया कि मार्ग बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द लोगों को सड़क सुविधा मिल जाएगी। सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम ने कहा कि छह महीने से मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही थी, लेकिन अब यह समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें